तीन बच्चे घरों से लापता, परिजन परेशान
फतेहपुर, जून 24 -- फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के शाहपुर हरदासपुर (शुकुलपुर) गांव से तीन बच्चों के घरों से अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। गांव निवासी सरजू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र शिव बालक 21 जून की शाम करीब सात बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। उसके साथ गांव के ही 13 वर्षीय करन प्रजापति पुत्र श्यामू प्रजापति तथा 16 वर्षीय गुलशन प्रजापति पुत्र नरेंद्र प्रजापति भी घर से निकल गए। परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लग सका। बच्चों के अचानक गायब होने से परिवारों में चिंता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.