गिरडीह, मार्च 15 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कथित रुप से बुलेट सवार के साथ फरार तीन बच्चों की मां का चार दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन महिला का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दी। यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। परिजनों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि 12 मार्च की दोपहर महिला मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर बाद भी वह मायके नहीं पहुंची और न ही घर वापस लौटी। तब परिजन उसकी खोज शुरू कर दी। कहा कि कई रिश्तेदारों के अलावा उसके मायके में भी महिला का पता लगाया गया। महिला के मोबाइल से परिजनों ने संर्पक स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन स्वीच ऑफ रहने के कारण उससे संर्पक भी स्थापित नहीं हो सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.