सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल और एएचटीयु थाना की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बच्चियो को रेस्क्यु करते हुए दो मानव तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार की दोपहर प्रेसवार्ता में डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि मानव तस्कर अमित गुप्ता और स्थानीय देवसमनी कुमारी ने मिलकर तीन नाबालिग बच्चियों को महानगर ले जाने की फिराक में जुटा था। इसी क्रम में एसपी को गुप्त सूचना मिली। जिसके आलोक में मुफस्सिल थाना और एएचटीयु थाना की पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर दोनों मानव तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं पुलिस ने तीनों बच्चियों को उनके परिजनो के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एएचटीयू थाना कांड संख्या 01 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.