गाजीपुर, मई 24 -- मरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरही चट्टी पर सुबह स्कार्पियो सवार चोरो ने वाराणसी -गोरखपुर मार्ग मुख्य मार्ग पर स्थित लाली देवी के सीमेंट शीट के बने बरामदे में बांधे गए तीन बकरे लेकर फरार हो गए। लाली देवी ने बताया कि बकरों की कीमत 40 हजार के लगभग थी। लाली देवी ने चोरी की तहरीर मरदह थाने में दी है। एक दिन पूर्व मरदह थाना के भोजापुर गांव निवासी नसीम अहमद के दरवाजे पर बांधे तीस हजार के कीमत के दो बकरे बाइक सवार चोरों ने गायब कर दिया था। पीड़ित नसीम अहमद ने भी चोरी की तहरीर मरदह थाने में दी है। यह भी पढ़ें- धान रोप रहे मजदूरों के मोबाइल चोरी, बकरा और बैटरियां भी ले गए बदमाश भैस चोरी की घटनाओं के बाद बकरा चोरी की घटनाए बढ़ने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। इस प्रकार की घटनाओं से पशुपालक भयभीत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...