तीन बकरी चोरों को किया गिरफ्तार
उन्नाव, जून 7 -- उन्नाव। असोहा थाना पुलिस ने गोरिन्दा पाठकपुर मोड के पास शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान तीन बकरी चोरों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपितों में रायबरेली थाना हरचंदपुर के कासो पहाड़पुर गांव निवासी अनूप सिंह पुत्र राम प्रकाश व शिव फूल सिंह पुत्र जगन्नाथ बख्श तथा मोहम्मद शारिक पुत्र मो. आरिफ निवासी डूडा कालोनी चर भट्टा रोड थाना पीजीआई लखनऊ मूल पता मुंशी पुरवा डाकखाना टीपी नगर थाना बाबूपुरवा कानपुर के कब्जे से 2 बकरियां बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपित अनूप पर पहले से आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग देख एक बाइक पर सवार तीन लोग बाइक छोड़ फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.