औरैया, अप्रैल 24 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बकरा चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो बकरे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी के निर्देशन में उपनिरीक्षक जमाल खान ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अमिलिया ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की। इस दौरान तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आशीष निवासी अशोक नगर, गट्टू निवासी शिवाजी नगर और जसवीर उर्फ भूरे निवासी भवानीपुरा, बेला बताए। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले उम्मेदपुर निवासी ओमजी के दो बकरे खेत में चरते देख चोरी की योजना बनाई और उन्हें चुरा लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दोनों बकरे बरामद कर लिए हैं और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...