कानपुर, मई 20 -- नए वेतनमान के मुताबिक बढ़ा वेतन न मिलने पर तीन औद्योगिक इकाइयों के मजदूरों ने काम बंद कर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों के काम बंद कर बाहर आने, हंगामा करने की सूचना मिलते ही प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पुलिस-प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारी सचेंडी और मंधना स्थित पहुंचे। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन ने तय नया वेतनमान देने पर सहमति जताई, जिसके बाद मजदूर शांत हुए। सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुआ हंगामा और नारेबाजी चार घंटे तक चली। सचेंडी में किसान नगर हाईवे के समीप स्थित भगवती फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में करीब आठ सौ कर्मचारी हैं। यहां हाईवे के पास की यूनिट के गेट पर पहुंचे सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने, पेमेंट स्लिप दिए जाने समेत कई मांगो को लेकर हंगामा नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- रनियां में फिर...