मुंगेर, जून 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि।देश को दलहन और तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने खरीफ मौसम के लिए नई रणनीति तैयार की है। इसके तहत किसानों को हाइब्रिड मक्का, अरहर, सरसों और मूंग की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सोमवार को सफियाबाद स्थित संयुक्त कृषि भवन में आत्मा (कृषि विभाग) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला में यह जानकारी दी गई। कार्यशाला की शुरुआत जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने किसानों और कृषि कर्मियों का स्वागत करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और फसल विविधिकरण ही किसानों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- तीन फसल चक्र से बढ़ेग...