सीतामढ़ी, मार्च 17 -- बाजपट्टी। पुलिस द्वारा सोमवार को एक ही मामले में संढवारा गांव के तीन फरार आरोपियों के घर पर कोर्ट से निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस ने रामावतार पंडित के पुत्र रामबाबू पंडित, नूपुर राय के पुत्र विनोद राय और अशर्फी राय के पुत्र महेश राय के इश्तेहार चिपकाकर शीघ्र न्यायालय में आत्समर्पण करने की चेतावनी दी है, नहीं तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जायेगी। इस कारवाई में एसआई रविंद्र सिंह के नेतृत्व में सशस्त्र बल शामिल थे। उन्होंने बताया कि यदि आरोपी शीघ्र कोर्ट में हाजिर नहीं होता तो आगे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.