कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लंबित प्रकरणों को लेकर बैंकर्स के साथ समीक्षा बैठक हुई। विभिन्न बैंकों के लोन स्वीकृति और वितरण की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। डीएम ने तीन फरवरी तक सभी लंबित प्रकरण का निस्तारण करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी बैंक अपने-अपने स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें और प्रत्येक आवेदक से सीधे संपर्क स्थापित करें। आवेदन में दस्तावेजों की कमी है तो उसकी स्पष्ट जानकारी आवेदक को दें। जिले को प्राप्त 4000 के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 5380 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। इसमें से 2168 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है और 2120...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.