महाराजगंज, जून 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। खाकी के रौब और स्वाद के शौकीन पुलिसकर्मियों को तीन प्लेट बिरयानी ऐसी भारी पड़ी कि सीधे निलंबन का आदेश आ गया। दो पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड बिरयानी खाने के बाद भुगतान में धौंस जमा रहे थे। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को रिपोर्ट भेज दिया। इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में सनसनी मच गई है। यह भी पढ़ें- पिपराइच थाने में युवक की पिटाई, सिपाही निलंबितघुघली थाना क्षेत्र में तैनात घुघली थाना क्षेत्र में तैनात यूपी डायल-112 की एक पीआरबी पर तैनात दो पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड एक ...