प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शहर में प्रस्तावित तीन टाउनशिप की योजना शासन में भेज दिया है। पीडीए एयरपोर्ट के पास और झूंसी में हेतापट्टी व निर्माणाधीन रिंग रोड के पास टाउनशिप बनाने की तैयारी में है। तीनों टाउनशिप निर्माण के लिए पीडीए किसानों से जमीन खरीदेगा। जमीन को लेकर किसानों से बातचीत चल रही है। पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तीन टाउनशिप का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन में भेजा गया है। सचिव के मुताबिक इरादतगंज में भी टाउनशिप बनाने की योजना है, लेकिन अभीतक जमीन की पैमाइश पूरी नहीं हो पाई। जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद चौथी टाउनशिप का प्रस्ताव भी शासन भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...