पूर्णिया, अप्रैल 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। रूपौली विधानसभा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने पथ निर्माण मंत्री सह उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर इन सड़कों के विकास की मांग रखी थी। मंत्री ने विधायक की मांग पर सहमति जताते हुए तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। विधायक ने बताया कि जिन सड़कों को स्वीकृति मिली है, उनमें रूपौली से वाया भिखना, लक्ष्मीपुर गिरधर होते हुए चौसा तक जाने वाली सड़क, एसएच-65 के सिंघाड़ापट्टी से बिहारीगंज जाने वाली सड़क तथा धमदाहा विधानसभा के ढोकवा मोड़ से वाया भवानीपुर, रुपौली, टीकापट्टी होते हुए कुर्सेला तक फोरलेन सड़क का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पूर्णिया से ढोकवा मोड़ तक ही फोरलेन सड़क की ...