कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब कक्षा 5 के छात्र शिव दीक्षित ने विद्याज्ञान, नवोदय एवं सैनिक स्कूल जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सोमवार को एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर छात्र शिव दीक्षित एवं उनके पिता प्रवीण कुमार दीक्षित को विद्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने बताया कि शिव दीक्षित शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। उसने न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि खेलकूद, पेंटिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विद्यालय के शिक्षकों ने उनकी इस सफलता में अपनी भूमिका को सार्थक बताते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.