तीन प्रतियों में इच्छुक करे आवेदन
बरेली, मई 21 -- गणतंत्र दिवस पर विगत वर्षों की तरह इस बार भी पदम विभूषण, पद्मभूषण तथा पदमश्री उपाधियों से भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाना है। खेल निदेशालय द्वारा इन उपाधियों के लिए आवेदन प्राप्त किये जाते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने इच्छुक व्यक्ति व महिला से अपने व्यक्तित्व व कृतित्व (खेल से संबंधित) के संबंध में साइटेशन (तीन प्रतियों में) 28 मई की शाम तक प्रत्येक दशा में क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली में उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 30 मई तक पात्र व्यक्तियों के प्रस्ताव उपलब्ध कराएं यह भी पढ़ें- तमिल मार्शल आर्ट कलाकार पजनिवेल को पद्मश्री मिलेगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.