सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कुरडेग पुलिस ने तीन प्रतिबंधित मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में करीब डेढ़ बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेंगारबहार में कुछ गोवंशीय पशु तस्कर पिकउप वैन से कुरडेग सिमडेगा मुख्य मार्ग से बनडेगा से कुरडेग होते हुए पशुओं को गुमला ले जा रहे है। सूचना के सत्यापन के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम जैसे ही घटनास्थल रेंगारबहार पहुंची तो पाया कि, एक पिकअप वैन, एक अल्टो कार तथा कुछ व्यक्ति गोवंशीय पशु के साथ हैं। पुलिस की गाड़ी को देखते ही अभियुक्त सभी पशुओं को छोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस बल के द्वारा दौड़ाकर तीन लोगों को पकड़ा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.