भभुआ, मई 31 -- पेज चार की खबर तीन प्रखंड को जोड़ने वाली मईडाड़ सोनवर्षा पथ गढें में तब्दील दर्जनो गांवो के हजारो लोगो को आने जाने में हो रही काफी परेशानी बदहाल सड़क बनवाने के लिए विधायक व सांसद से कहा गया,लेकिन अब तक नही बना रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गांव में आवागमन को लेकर पथ का निर्माण सरकार द्वारा कराया गया। उसमें मईडाड़ से सोनवर्षा जाने वाली एक महत्वपूर्ण पथ है। क्यों कि यह पथ तीन प्रखंड यानी भभुआ से कुदरा प्रखंड को जोड़ता है। इसके अलावा पसाई और बड़कागांव पंचायत को भी जोड़ता है। इसलिए इस पथ का बड़ा ही महत्व है।

पथ की बदहाली इस पथ को बदहाल हो जाने से एकौनी, माधोपुर,चमरियांव, पटना, बड़कागांव,करिगाई, गम्हरियां, सोनवर्षा,सोहसा, इगलिसपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांव के 12 हजार लोग प्रभावित हैं। इस बदहाल पथ की ओर जनप्रतिनिधि और न ही प्र...