बलिया, मार्च 2 -- बलिया। नरही पुलिस ने रविवार की रात तीन पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। नरही थाने के एसआई विरेंद्र पाठक ने गंगा नदी के भरौली में पंडित जी के घाट से तीन पेटी दारु के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि भरौली निवासी बिहारी चौधरी एक दुकान से शराब की खेप नाव से बिहार ले जाने के लिए नदी तट पर खड़ा था। होली पर बिहार के तटवर्ती इलाकों में तस्करी तेज हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...