गोपालगंज, मार्च 17 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के बसडीला खास पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को पीसीआई इंडिया व एल एंड टी के द्वारा नयी दिशा परियोजना के तहत एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जिले के दो प्रखंड की छह पंचायतों के सभी आगनबाड़ी केंद्रों के लिए निर्मित शिक्षण अधिगम एवं स्वास्थ्य से जुड़े आवशयक सामग्री वितरण सह हितभागी परिचर्चा में भाग लिया। उक्त विषय पर आधारित तीन पुस्तकों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चो के स्वास्थ्य सम्बर्धन और शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विजुअल और एक्टिविटी बेस्ड पढाई नई शिक्षा नीति के तहत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आगनबाड़ी में नौनिहालों को एक सकारात्मक, स्वच्छ वातावरण मिले, जहां वे सीखने और बढ़ने के लिए प्रेरित हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.