पूर्णिया, अप्रैल 20 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना में कार्यरत तीन पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण पर थाना परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यकाल की सराहना की। स्थानांतरित होने वाले पदाधिकारियों में पुअनि वंश भूषण कुमार एवं सअनि मो. सरफराज को अमौर थाना भेजा गया है जबकि पुअनि मो. नसीर खान का स्थानांतरण अनगढ़ थाना किया गया है। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि तीनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में सराहनीय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- जिले में 107 कांस्टेबलों का कार्यक्षेत्र बदला उनकी कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और मिल...