दरभंगा, मार्च 15 -- बहेड़ी। बहेड़ी थाने का शनिवार को दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों की बारी-बारी से जांच की। निरीक्षण के क्रम में दागी पंजी, निरीक्षण पंजी, रोकर पंजी, मध्य निषेध संचिका पंजी, विभागीय संचिका, डकैती-लूट पंजी, फरारी व गुंडा पंजी, यूडी पंजी तथा अनुसंधान पंजी समेत अन्य अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान कुछ मामलों में लापरवाही पायी गयी है। कार्यों में लापरवाही को लेकर थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, एसआई रंजन कुमार तथा एसआई फहीम खान से स्पष्टीकरण मांगा गया है।उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, सभी पंजियों को अद्यतन रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.