प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज। हंडिया तहसील के धनूपुर ब्लॉक के हरिपुर गांव में एक गजब का खेल सामने आया। तीन संतानों वाले एक पिता को सचिव ने परिवार रजिस्टर में नि:संतान बता दिया। जिसके बाद परिवार वाले आवास योजना से वंचित होने लगे। मामला तब बढ़ा जब तीन संतानों में एक की पत्नी ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सामने उपस्थित होकर अपने पति के होने का प्रमाण दिया। डीएम ने जांच के लिए सीडीओ को लिखा और सीडीओ ने डीडीओ को। पहली बार में जब इंसाफ नहीं मिला तो दूसरी बार फिर शिकायत की। डीएम ने जब दूसरी बार पत्र भेजा तो अब कर्मचारी पर प्रतिकूल प्रविष्टि की तैयारी चल रही है। हंडिया की प्रमिला देवी ने गांव में तैनात रहे तत्कालीन सचिव रामलाल यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने खुली बैठक में लिखकर दिया था कि गांव के भोलानाथ तिवारी की कोई वारिस नहीं है, जबकि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.