संतकबीरनगर, जून 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली, मेंहदावल और बेलहर थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी के शिकार 03 पीड़ितो के खाते में 24,080 रुपये वापस कराया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मीरगंज की रहने वाली निधि शुक्ला पत्नी आत्माराम शुक्ला से 27 मई 2024 को साइबर अपराधी ने लोन दिलाने का प्रलोभन देकर एवं झूठा विश्वास दिलाकर फ्रॉड से खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लिया था। ठगी का अहसास होने पर आवेदिका ने कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई। साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत किया। पुलिस की प्रभावी पैरवी से 17,080 रुपये की धनराशि को पीड़िता के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

मेंहदावल एसओ की कार्रवाई मेंहदावल एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 19 नवंबर 202...