फिरोजाबाद, जनवरी 31 -- शासन द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए कायाकल्प अवार्ड की घोषणा कर दी गई है। शासन द्वारा अवार्ड के लिए जिन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का चयन किया है उसमें सामुदायिक चिकित्सा केंद्र अरांव के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उसायनी के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटसेना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुल्हावली मुख्य रूप से शामिल है। इसमें नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहरा ने जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। प्रति वर्ष यह पुरस्कार ग्रामीण अंचलों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के अलावा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद प्रदान किया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों के अलावा समस्त स्टाफ बधाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.