बदायूं, मई 2 -- मोहल्ला नारायणगंज निवासी मुनीश शर्मा पुत्र महेश शर्मा ने उझानी की पंजाबी कॉलोनी में गुरुद्वारा के पीछे खाली पड़े प्लाट में कुतिया के तीन पिल्लों को जलाकर मारने का अज्ञात लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जान शुरू कर दी है। आग लगने वाले की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जाता है कि 30 अप्रैल को 11 बजे के करीब पंजाबी कालोनी में गुरुद्वारा के पीछे एक खाली पड़े प्लाट में किसी ने कूड़े में आग लगा दी थी जिससे उसमें बैठे तीन पिल्ले जलकर मर गए। जब इसकी जानकारी पशु प्रेमी मनीष को हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.