कटिहार, अप्रैल 27 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र नशा के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के दौरान तीन पियक्कड़ को हो हल्ला एवं हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर मेडिकल पुष्टि के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान केहुनियां पंचायत के दीघापार गांव के समीप तीन पियक्कड़ राजेश हेंब्रम साकिन दीघापार,उत्तम कुमार रजक एवं दिनेश केवट दोनों साकिन केवट टोला आपस में हो-हंगामा कर रहे थे। पुलिस को आते देख तीनों पियक्कड़ भागने का प्रयास किया। पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- 10 पियक्कड़ व 8 वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...