देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। तीन पिकअप से बिहार भेजे जा रहे छह गोवंश भटनी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पिपरा बिट्ठल के समीप से बरामद किया। साथ ही चार तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। भटनी पुलिस रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि पिपरा बिट्ठल के समीप तीन पिकअप से गोवंश पशु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजे जाने की तैयारी है। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखते ही पिकअप सवार लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने पिकअप सवार चार लोगों को पकड़ लिया। जबकि पिकअप की तलाशी ली, जिसमें से छह गोवंश बरामद किए गए। इसके बाद पकड़े गए पशु तस्करों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम परमहंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.