तीन पालियों में आयोजित होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
लोहरदगा, जुलाई 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, रांची द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में अधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। परीक्षा के सफल संचालन में केंद्राधीक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। यदि परीक्षा संचालन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित नोडल पदाधिकारी से तत्काल संपर्क स्थापित कर उसका समाधान सुनिश्चित करें।उपायुक्त ने सभी स्टेटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेटों को परीक्षा पूर्व अपने-अपने आवंटित केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.