गया, अप्रैल 1 -- गया समाहरणालय के सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। बिहार राज्य आवास बोर्ड गया प्रमंडल के तहत कटारी और मुस्तफाबाद मौजा की भूमि से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने योजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने अवगत कराया कि उक्त भूमि पर पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में प्रस्तावित योजना को लेकर विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श जारी है और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस पर डॉ. प्रेम कुमार ने निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता व नियमों के तहत शीघ्र पूरी की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.