रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- रुद्रपुर संवाददाता। वार्ड नंबर एक की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मेयर विकास शर्मा ने मंगलवार को तीन पानी डैम के पुनर्निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया। डैम लंबे समय से जर्जर हालत में था। इससे फुलसुंगा, फुलसुंगी और आसपास की कॉलोनियों में बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती थी। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप से डैम के पुनर्निर्माण के लिए 1 करोड़ 74 लाख 81 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इस परियोजना के तहत डैम, पुल और संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे जल निकासी बेहतर होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होगी। यहां एसडीओ बीएस डांगी, जेई हरपाल, पंचदेवी, पार्षद पवन राणा, शुभम ठाकुर, दलीप अधिकारी, अनुज पाठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.