फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 24 -- फर्रुखाबाद । थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम टिमरुआ निवासी पंकज कुमार ने गांव के ही तीन लोगों पर गाली-गलौज व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । इसमें कहा है कि 26 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से बाजार जा रहा था जैसे ही वह गांव स्थित मदन वीर की चक्की के पास पहुंचा वहां मौजूद जीतू, पिंटू व टिंकू ने उसे गालियां दीं । मना करने पर आरोपियों ने लात-घूंसे व डंडों से उसकी पिटाई कर दी जिससे उसे चोटें आईं । घटना के दौरान गांव के विजय भान ने उसे बचाया । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.