बलिया, अप्रैल 5 -- बांसडीह। क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी आदित्य दूबे की तहरीर पर पुलिस ने उसी गांव के रानू दूबे, सोनू दूबे और आयुष्मान के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलने के बाद आरोपियों ने कनपटी पर असलहा सटा दिया। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने में कामयाब हो सका। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...