देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने तीन के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी पीयूष राय पुत्र गंगा सागर राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह अपने पिता की दवा लेने देवरिया जा रहा था।गौरा चौराहा से आगे होली मदर्स स्कूल व एक मैरेज हाल के बीच पहुंचने पर उसका भाई रितेश राय अपने साथियों संजय तिवारी व अभिषेक तिवारी (निवासी ग्राम भीमपुर, थाना कोतवाली सदर देवरिया) के साथ खड़ा मिला। आरोप है कि तीनों ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे व डंडे से मारपीट की, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.