गोरखपुर, नवम्बर 9 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी टोला बदुरहिया गांव में एक महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। घायल महिला को गंभीर हालत में एम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौरी टोला बदुरहिया निवासी रमावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही रतन राठौर, राजन राठौर और अभिषेक बीते दो-तीन महीने से उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। गुरुवार को तीनों ने एकजुट होकर धारदार हथियार, रॉड और गड़ासा से उन पर हमला कर दिया। सिर पर वार लगने से रमावती देवी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं। पुलिस ने रमावती देवी की तहरीर पर रतन राठौर, राजन राठौर और अभिषेक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.