तीन पर एससीएसटी -मारपीट का केस
सोनभद्र, जून 8 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवादशक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया शिव मंदिर के समीप बीते 20 मई को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। खड़िया शिव मंदिर निवासी बहादुर राम पनिका ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 19 मई को शाम लगभग 8:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर का कहासुनी हुई थी जिसको लेकर 20 मई को जब उनका पुत्र सरोज कुमार पनिका घर में था तब संजय पटेल पुत्र मनसुख पटेल,अमर मिश्रा व अंकित मिश्रा पुत्र उपेंद्र मिश्रा ने सुबह लगभग 8:00 बजे घर पर आकर गाली गलौज देने लगे जिससे लड़का विरोध किया तो ईट से हमला कर दिया। इससे पुत्र सरोज कुमार पनिका की गम्भीर रूप से घायल हो गया। हमलावर जाति सूचक गाली गलौज धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.