गया, मार्च 15 -- रामनवमी, ईद और छठ पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में जनता पुलिस सहयोग समिति सह शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सदस्यों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। सदस्य हरेराम सिंह ने फ्लाईओवर निर्माण के कारण जाम की समस्या उठाई। डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि जुलूस में हथियार लेकर शामिल होने और डीजे बजाने पर रोक रहेगी। सभी ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आईपीएस प्रशिक्षु दीप्ति मोनाली ने किसी भी समस्या की तुरंत सूचना देने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता कपिदेव प्रसाद सिन्हा ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.