अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले की तीन पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए शासन स्तर से 211 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से प्राचीन स्थलों एवं मंदिरों में पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ की खैर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर में स्थित हनुमानगढ़ कुटी आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 86.39 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 64 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार इग्लास में स्थित प्राचीन शिव मंदिर बरखंडी आश्रम गोरई के पर्यटन विकास के लिए 72.26 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 54 लाख रूपये की धनराशि जारी की गयी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.