चंदौली, फरवरी 26 -- पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में बृहस्पतिवार को बारहवीं में भूगोल विषय की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला समन्वयक सुमित चटर्जी ने बताया कि बारहवीं में भूगोल विषय के लिए कुल पंजीकृत 159 परीक्षार्थियों में 156 उपस्थित व तीन अनुपस्थिति रहे। परीक्षा जिले के सात केंद्र कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, सनबीम मुगलसराय, बीएंडबी इंटरनेशनल स्कूल, खरखोलिया (धानापुर), सेंट जोसेफ स्कूल, चहनियां, जेएस पब्लिक स्कूल, पांडेयपुर, केंद्रीय विद्यालय, पीडीडीयू नगर तथा एसजी पब्लिक स्कूल, रविनगर (पीडीडीयू नगर) सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.