भभुआ, मार्च 24 -- धूप में खड़ी होने में दिक्कत हुई, प्यास लगी थी, कार्यक्रम स्थल पर बोतल का पानी लेकर जाने पर भी रोक लगाई गई थी प्रशासनिक-पुलिस अफसरों के वाहन औखरा-मदुरना पहाड़ी पथ से आ-जा रहे थे चैनपुर-बख्तियार खां रौजा रोड और हरसुब्रह्म धाम-औखरा पथ भी रहा गुलजार (समृद्धि यात्रा बॉटम) चैनपुर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा में शिरकत करने के लिए आमजन तीन पथों से आ-जा रहे थे। हालांकि प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के वाहन के अलावा बस व अन्य वाहन से आनेवाली महिलाएं औखरा-मदुरना पहाड़ी पथ से होकर आईं और लौटीं। इस पथ की प्रशासन द्वारा मरम्मत और कालीकरण किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर मिले सरयू यादव व इकबाल खान ने बताया कि वह लोग निजी वाहन से यहां आए हैं। औखरा-मदुरना पहाड़ी पथ अच्छा था। भीड़ कमी थी। इसलिए इसी पथ का उपयोग किए। जब कार्यक्रम संपन...