पीलीभीत, मार्च 1 -- शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर पालिका परिषद ने तीन पंप हाउस के रि बोर कार्य पूर्ण किया गया। दूधिया मंदिर रोड, वाटर वर्क्स कंपाउंड और आवास विकास कॉलोनी स्थित पंप हाउस का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की मौजूदगी में वरिष्ठ नागरिकों व पालिका कर्मियों के हाथों कराया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कराए गए रिबोर कार्य का उद्देश्य गर्मी से पहले जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करना है। दूधिया मंदिर स्थित पंप हाउस के रिबोर कार्य का लोकार्पण वरिष्ठ नागरिक धर्मेंद्र स्वरूप सक्सेना, भगीरथ प्रजापति, धर्मपाल और महेश नारायण प्रधान ने किया। वाटर वर्क्स कंपाउंड स्थित पंप हाउस का लोकार्पण नगर पालिका के वरिष्ठ कर्मचारियों से कराया गया। आवास विकास कॉलोनी स्थित पंप हाउस का लोकार्पण वरिष्ठ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.