किशनगंज, मई 20 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र की मंगुरा, धनतोला एवं दिघलबैंक पंचायत भवन में मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देश पर "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया।तीनों पंचायत भवनों में आयोजित शिविर में कृषि, बिजली, सहकारिता, मनरेगा, जीविका, आवास, राशन, राजस्व समेत कुल 44 विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। धनतोला पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता कर रहे जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सिधवल पंचायत में सहयोग शिविर में पहुंचे प्रभारी मंत्री ...