कन्नौज, अप्रैल 5 -- कन्नौज। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर लोकपाल द्वारा की गई जांच में कुल 2.90 लाख रुपये की गड़बड़ी की पुष्टि हुई है, जिसके बाद रिकवरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में की गई जांच में ग्राम पंचायत नादेमऊ, जगतपुर और गंधौलिया में अनियमितताएं पाई गईं। नादेमऊ में गोशाला निर्माण कार्य में मनरेगा मजदूरों के स्थान पर जेसीबी मशीन से कार्य कराया गया, जो नियमों के विपरीत है। यहां 1.74 लाख रुपये की गड़बड़ी मिली। वहीं, जगतपुर में फर्जी मस्टर रोल बनाकर 12 हजार रुपये निकाले गए। गंधौलिया ग्राम पंचायत में जॉब कार्ड में अन्य लोगों के नाम जोड़कर 1.04 लाख रुपये का फर्जी भुगतान किया गया। लोकपाल जितेंद्र नाथ ने शिकायतों की गहन...