तीन पंचायतों से कुल 154 आवेदन हुए प्राप्त
भागलपुर, मई 20 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। जिनमें काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे तथा आवेदन दिया। इस दौरान ओलापुर पंचायत में सर्वाधिक 69 आवेदन पड़े जिनमें अंचल से संबंधित 25 आवेदन थे। जबकि पीरपैंती पंचायत में 48 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक पीएचईडी जेई के विरुद्ध तथा बिजली से संबंधित आवेदन भी पड़े। जबकि मानिकपुर पंचायत में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अंचल एवं बिजली से संबंधित आवेदन अधिक थे। सभी जगह डीसीएलआर मो. सरफराज नवाज, डीआरडीए निदेशक अमर कुमार, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, सीओ चंद्रशेखर कुमार, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष पंकज रावत आदि भ्रमणशील दिखे। यह भी पढ़ें- ओबरा में सहयोग शिविर आयोजित, 153 आवेदनों का हुआ निष्पादन जबकि प्रमुख रश्मि कुमारी मानिकपुर पंचायत भवन में थीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.