रांची, अप्रैल 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुकी गेतलसूद में बिजली का पोल गाड़ने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण हरातू, हेसातू और नवागढ़ पंचायतों में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है। बताया जाता है कि पोल गाड़ने का कार्य नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले भी खुदाई के दौरान पाइप फट चुका था, जिस पर सूचना मिलने के बाद पेयजल विभाग ने सप्लाई बंद करा दी थी। गेतलसूद जलापूर्ति योजना के तहत इन तीनों पंचायतों में पानी भेजा जाता है, जहां टंकियों के माध्यम से घरों तक जलापूर्ति की जाती है। इधर, पाइप क्षतिग्रस्त होने के बाद कंपनी की ओर से अब तक मरम्मत का कोई प्रयास नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.