मधेपुरा, मई 18 -- कुमारखंड। प्रखंड के तीन पंचायतों में 19 मई को सहयोग शिविर लगाया जाएगा। बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने बताया कि जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने और उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में मई माह के तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर के आयोजन के लिए तीन पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें पुरैनी पंचायत सरकार भवन, परमानंदपुर पंचायत सरकार भवन और बेलारी अंतर्गत पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाया जाएगा। पुरैनी में डीसीएलआर, परमानन्दपुर में डीएओ और बेलारी में सहायक जिला लेखा पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- तीन पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर इस दौरान पुरैनी में बीपीआर...