भागलपुर, जून 17 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की जानीडीह, पक्कीसराय एवं ओगरी पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। ओगरी पंचायत में आयोजित शिविर का उद्घाटन कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बीडीओ राजीव रंजन, बीपीआरओ अमित राज, कहलगांव थाना के सब-इंस्पेक्टर परितोष दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जानीडीह पंचायत से 44, पक्कीसराय से 19 तथा ओगरी पंचायत से 34 आवेदन शामिल हैं। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में 163 लंबित आवेदनों का...