दरभंगा, मार्च 26 -- बेनीपुर। अधिवक्ता संघ कार्यालय बेनीपुर में बुधवार को व्यवहार न्यायालय के तीन न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई तथा पाग-चादर-अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव एवं महासचिव संजीव कुमार झा ने एडीजे मांडवेंद्र सिंह, एसीजेएम एक्सम संगीता रानी, एसडीजेएम अनुराग तिवारी के कार्यकाल के दौरान न्यायिक कार्य बेहतरीन तरीके से करने और अधिवक्ताओं को अपनत्व की भावना से देखने की सराहना की। संचालन अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी ने किया। स्वागत करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता रामसागर झा, जगन्नाथ साहु, पूनम झा, अमित कुमार, अमरेश झा, अमृता कुमारी, रूही खान, मो अहमद, आजाद आलम, देव कुमार चौधरी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...