मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में बीती रात हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मजदूरी कर घर लौट रहे तीन श्रमिकों ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। तीनों श्रमिक मड़िहान के रामपुर 33 गांव के दलित बस्ती निवासी थे। एक ही बस्ती के तीन नौजवानों की मौत से मातम पसर गया। घटना के दूसरे दिन भी बस्ती में चूल्हे नहीं जले। रामपुर 33 गांव के दलित बस्ती निवासी विजय कुमार, राजेश और वीरेंद्र तीनों श्रमिक थे। मड़िहान के ददरी गांव स्थित निर्माणाधीन अडाणी मेगा पावर प्लांट में काम करते थे। तीनों बचपन के दोस्त थे और शनिवार को भी प्रतिदिन की तरह सुबह आठ बजे घर से काम पर निकले थे। यह भी पढ़ें- बाइक सवार तीन श्रमिक की ट्रक से कुचलकर मौत रात लगभग साढ़े नौ बजे प्लांट से घर लौटते समय सोनभद्र से आ रहे कोयला लदे ट्रक ने बाइक...