फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम चुनाव में भाजपा को हराने वाले तीन निर्दलीय पार्षद बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। पंचकूला स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इनके साथ बल्लभगढ़ से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुके राव रामकुमार भी भाजपा में शामिल हुए। ये तीनों पार्षद एक ही परिवार से हैं और मार्च 2025 में हुए नगर निगम चुनाव में अलग-अलग वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उस समय इन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को हराया था, जिससे इनकी जीत की प्रदेशभर में चर्चा हुई थी। यह भी पढ़ें- मानेसर की मेयर इंद्रजीत यादव भाजपा में शामिल वार्ड-42 से दीपक यादव, उनकी पत्नी रश्मि यादव वार्ड-43 से और उनके चचेरे भाई पवन यादव वार्ड-40 से पार्षद ...