बहराइच, मई 20 -- बहराइच, संवाददाता। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने रानीपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अभय सिंह यादव को कर्तव्य परायणता में शिथिलता बरतने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। 15 पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है। तीन निरीक्षकों समेत 25 पुलिसकर्मियों को इधर उधर किया गया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कैसरगंज थाने में तैनात निरीक्षक अपराध संजीव कुमार पाल को निरीक्षक अपराध कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को रानीपुर थाने में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को यातायात द्वितीय की कमान दी गई है। यह भी पढ़ें- तीन निरीक्षकों सहित 25 पुलिस कर्मियों के तबादले हरदी थाने की चहलारी घाट पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांड...